फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Student fell into tar tank, people saved him

Maharajganj News: तारकोल की टंकी में गिरा छात्र, लोगों ने बचाया

Sun, 03 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Student fell into tar tank, people saved him
बच्चे का पैर धुलती उसकी मां।  
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल पनियरा मार्ग पर कोटवा के पास सड़क के किनारे बनाई गई तारकोल की टंकी में एक दस वर्षीय छात्र गिर गया और उसी में फंसा रहा। रास्ते से जा रही एक महिला ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई और बड़ी मशक्कत के बाद छात्र को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोटवा निवासी शहरे आलम को दस वर्षीय बेटा सरफराज शनिवार को स्कूल से वापस आया और स्कूली ड्रेस में ही कहीं जाने लगा। घर से कुछ ही दूरी पर लोक निर्माण विभाग के एक ठेकेदार द्धारा बनाई गई मानक विहिन तारकोल की टंकी में गिर गया। तारकोल में पैर धंस गया तो वह हाथ के बल निकलना चाहा लेकिन हाथ भी धंस गया। उधर से जा रही महिला की नजर उस पर पड़ी तो उसने शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन समेत अगल बगल के लोग वहां पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद कपड़ा फाड़कर उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed