फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Student fainted due to heat, teacher upset

Maharajganj News: गर्मी से बेहोश हुई छात्रा, परेशान हुए शिक्षक

Sun, 23 Jul 2023 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Student fainted due to heat, teacher upset
गर्मी से बेहोश हुई छात्रा, परेशान हुए शिक्षक
निजी अस्पताल में इलाज के बाद ठीक हुई छात्रा, परिजनों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शिकारपुर क्षेत्र में कंपोजिट विद्यालय बरवा खुर्द में शनिवार को दोपहर में बालिका बेहोश हो गई। आनन फानन में शिक्षकों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया तो हालत ठीक होने के बाद छात्रा को घर भेजा गया। परिजनों ने राहत की सांस ली।
उमस भरी गर्मी से सभी लोग बेहाल है। खासकर बच्चों को ज्यादा समस्या हो रही है। कंपोजिट विद्यालय बरवा खुर्द में सभी बच्चे कक्षा में पढ़ रहे थे। बिजली गुल हो गई थी। उमस से सभी छात्र छात्राएं परेशान रहे। दोपहर करीब 12 बजे कक्षा दो की छात्रा कविता बेहोश हो गई तो बच्चे शोर करने लगे। एक शिक्षक आए तो उसे निजी अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया। प्रधानाध्यापिका विमलेश गुप्ता ने बताया कि बेहोश होने के बाद छात्रा का इलाज कराने के बाद उसे घर भेजा गया। गर्मी में बच्चों को समस्या हो रही है। बिजली भी दिन में अक्सर नहीं रहती है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि गर्मी में नौनिहालों को बहुत दिक्कत हो रही है। कई छात्र बेहोश हो जा रहे हैं। कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय समय में परिवर्तन करके 7.30 से 12.30 तक किया जाना उचित होगा। इस संबंध में बीएसए को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया गया। बच्चों के हित को देखते हुए समय में परिवर्तन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed