{"_id":"62239bd54d734d58ba58dcd7","slug":"student-dies-due-to-pickup-three-injured-maharajganj-news-gkp4290155140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट से छात्र की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट से छात्र की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
पिकअप की चपेट से छात्र की मौत, तीन घायल
कोल्हुई। क्षेत्र के इकरा इंटर कॉलेज के पास शनिवार को अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से स्कूल जा रहे तीन छात्र घायल हो गए। इसके अलावा एक व्यक्ति भी पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गया। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार लोटन की तरफ से पिकअप तेज गति से आ रही थी। पिकअप अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को ठोकर मार दी। इसके बाद साइकिल से स्कूल जा रहे तीन छात्रों को रौंद दिया। इस हादसे में लबदहा गांव के रहने वाले वजीउल्लाह (8) की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक वजीउल्लाह कक्षा का दो छात्र था।
वहीं, फरहान 13 निवासी बभनी और अब्दुल (12) निवासी लबदहा गंभीर रूप से घायल हो गए। इनके साथ ही पिकअप की चपेट में आए बाइक सवार बबलू शर्मा (35) निवासी मोहम्मदपुर, परतावल को भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बनकटी भेजवाया। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पिकअप कब्जे में है।