{"_id":"6223a2f5b07c10368c5111d7","slug":"student-died-in-accident-maharajganj-news-gkp4290189121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आने से एक छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट में आने से एक छात्र की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप की चपेट में आने से एक छात्र की मौत, दो घायल
महराजगंज। कोल्हुई क्षेत्र के इकरा इंटर कालेज के पास शनिवार को स्कूल जा रहे तीन छात्र अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आ गए। इनमें से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। वहीं, एक अन्य व्यक्ति भी पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, लोटन की तरफ से पिकअप तेज गति से आ रही थी। अनियंत्रित होकर एक बाइक सवार को ठोकर मार दी। इसके बाद साइकिल से स्कूल जा रहे तीन छात्रों को रौंद दिया। हादसे में लबदहा गांव के रहने वाले वजीउल्लाह (14) की मौत हो गई। फरहान और अब्दुल गंभीर (15) रूप से घायल हो गए। इनके साथ पिकअप की चपेट में आए बाइक सवार बबलू शर्मा (25) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पिकअप कब्जे में हैं। संवाद