फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strong polling booths are the cornerstone of a strong organization and democracy.

Maharajganj News: मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और लोकतंत्र की आधारशिला

Thu, 23 Jul 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Strong polling booths are the cornerstone of a strong organization and democracy.
नगर के एक मैरेज लॉन में आयोजित बूथ सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व राष्ट्रीय मंत्री विनोद पांडेय।
मतदाताओं से संपर्क कार्यक्रमों की बनाई गई रणनीति, सम्मेलन में संगठन मजबूती पर दिया गया जोर
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
महराजगंज। भाजपा के प्रदेशव्यापी अभियान के तहत बुधवार को महराजगंज, परतावल और फरेंदा में आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा गई। शहर स्थित एक लॉन में सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार, मतदाता संपर्क अभियान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य विनोद पांडेय ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और लोकतंत्र की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक फैला संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बूथों को और अधिक सक्रिय बनाने, नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता ही भाजपा की निरंतर सफलता का आधार है। इस दौरान विधायक ने बूथ अध्यक्षों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन भी किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय ने कहा कि पार्टी का संगठन कार्यकर्ता आधारित है, जहां बूथ से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी का समान महत्व है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, कृष्णगोपाल जायसवाल, इंजीनियर विवेक गुप्ता, चेयरमैन संतोष जायसवाल, राजीव द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत स्थित एक मैरिज हॉल में बुधवार को भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। कार्यक्रम में पनियरा विधानसभा के सभी 476 बूथ अध्यक्षों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज होने का दावा किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव एसी कमरों में बैठकर नहीं बल्कि पोलिंग बूथ पर जीता जाता है। क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन का मुख्य सेनापति है। उन्होंने कहा कि यदि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत रहेगा तो कोई भी राजनीतिक चुनौती भाजपा को कमजोर नहीं कर सकती।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को ''सरल से ई-लर्निंग'' कोर्स पूरा करने और प्रमाण पत्र प्राप्त करने के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, अंगद गुप्ता, सम्मेलन संयोजक प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह बूथ स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के एक मैरिज हॉल में आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि संजीव राय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र ने बूथवार समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे मनोयोग से जुटने की आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति बूथ अध्यक्ष एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।

कार्यक्रम को सभापति व पूर्व विधायक शिवेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री मधुर सिंह, विवेका पांडेय, अरविंद मिश्रा,परमात्मा अग्रहरि समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान नीतेश मिश्रा, राहुल सिंह, सुरेश सहानी, उदय राज यादव, योंगेंद्र तिवारी, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed