फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strictness on the border: 138 sacks of Chinese garlic, 139 sacks of maize recovered

बॉर्डर पर सख्ती : 138 बोरी चीन का लहसुन, 139 बोरी मक्का बरामद

Sat, 21 Dec 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 21 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Strictness on the border: 138 sacks of Chinese garlic, 139 sacks of maize recovered
पकड़ा गया पिकअप। 
महराजगंज। बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई में टीम ने निचलौल के टिकुलहिया गांव से 109 बोरी, शीतलापुर पुलिस चौकी ने 29 बोरी चीन का लहसुन व 32 बोरी मक्का बरामद किया। वहीं खनुआ में जवानों ने 107 बोरी मक्का बरामद किया। कार्रवाई से तस्करों में हड़कंच मच गया है।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, टिकुलहिया गांव के पास से शुक्रवार को एसडीएम ने चीन का लहसुन लदा पिकअप बरामद किया, जबकि चालक फरार हो गया। बाद में एसडीएम ने 109 बोरी लहसुन नष्ट करा दिया। एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप पर नेपाल से तस्करी कर भारी मात्रा में चीन का लहसुन लाया जा रहा है। इसे तस्कर टिकुलहिया गांव के रास्ते कहीं भेजने की फिराक में हैं। सूचना के बाद टीम के साथ टिकुलहिया गांव से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इसी बीच पिकअप आता दिखा। रोककर उसकी तलाशी ली गई तो 109 बोरी चीन का लहसुन बरामद हुआ। माैका पाकर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। टीम की मदद से लहसुन लदा पिकअप मंडी परिसर में लाया गया। जहां लहसुन को नीचे उतारकर आग जलाकर नष्ट कर दिया गया। वहीं बगैर नंबर प्लेट के पिकअप को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बाॅर्डर पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 32 बोरी मक्का और 29 बोरी चीन का लहसुन बरामद किया। इसके साथ ही टीम ने सात साइकिलें भी पकड़ी है। टीम में शामिल शीतलापुर पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता के अनुसार, उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग भारत नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 501/6 के पास से गुजरी पगडंडी के रास्ते पर नेपाल से साइकिल से तस्करी कर मक्का और चीन का लहसुन भारत लाने वाले हैं। सूचना पर पगडंडी पर घेराबंदी कर दी। तभी अवैध सामानों की खेप लेकर भारतीय सीमा क्षेत्र में कुछ लोग घुसते दिखाई दिए। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी साइकिल पर अवैध सामान की खेप छोड़कर भाग निकले। मौके से 32 बोरी मक्का और 29 बोरी चीन का लहसुन बरामद हुआ।

----------
दो पिकअप पर लदा 107 बोरी मक्का बरामद
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी चंडीथान के जवानों ने बैरवा जंगल के पास से नेपाल से आ रहे दो पिकअप पर लदा 107 बोरी मक्का बरामद किया। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर बीओपी चंडीथान के जवानों ने शुक्रवार को ग्राम बैरवा जंगल के पास पहुंचकर घेराबंदी कर दी। तभी कुछ समय बाद एक पिकअप नेपाल से आते दिखा। पिकअप को रोककर तलाशी ली गई तो 47 बोरी मक्का बरामद हुआ। साथ ही चालक मनोज कुमार यादव निवासी सिरसिया खास थाना नौतनवा को पकड़ लिया गया। कुछ देर बाद एक और पिकअप आया, जिसको टीम ने पकड़ा लिया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर चालक नेपाल सीमा में प्रवेश कर गया। पिकअप की तलाशी में 60 बोरी मक्का बरामद हुआ। कुल 107 बोरी मक्का, दो पिकअप सहित एक आरोपी को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed