फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strictness increased on India Nepal border, eye on footpaths

Maharajganj News: भारत नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ी, पगडंडियों पर नजर

Sat, 12 Jul 2025 07:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 12 Jul 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Strictness increased on India Nepal border, eye on footpaths
सोनौली। नेपाल के रास्ते भारत में घुसपैठ की आशंका को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट किया गया है। आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्र के चप्पे-चप्पे सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर जांच अभियान तेज कर दिया है। शनिवार की दोपहर कोतवाल सोनौली अजित प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोनौली पुलिस ने नो मेंस लैंड सहित टेंपो स्टैंड, बस डिपो, मंदिर एवं बाजार में अलग से सुरक्षा के इंतजाम हैं। नेपाल से आने वाले वाहनों और यात्रियों की जांच की गई। गृह मंत्रालय की खुफिया इनपुट और नेपाल की खुली सीमा के रास्ते घुसपैठ की खुफिया रिपोर्ट के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी तेज की गई है। क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सीमा पर अलर्ट जारी है। जांच के कड़े निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अन्य एजेंसियों के साथ चौकसी बरत रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed