{"_id":"68ec0dbf576807f7710c3f18","slug":"strict-rules-for-firecracker-shopsshops-will-be-set-up-at-designated-locations-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-161683-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पटाखे की दुकानों को लेकर नियम सख्त..निर्धारित स्थान पर सजेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पटाखे की दुकानों को लेकर नियम सख्त..निर्धारित स्थान पर सजेंगी दुकानें
Mon, 13 Oct 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पटाखे की दुकानों को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। बीते दिन एक दुकान सील कर दिया गया। निर्धारित स्थान पर ही सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पटाखे की दुकानों को लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अस्थाई नए लाइसेंस के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।
जिले में स्थायी रूप से पटाखा कारोबार से जुड़ीं 64 दुकानें हैं। इसमें से जहां 11 पटाखा बनाने का भी काम करते हैं, वहीं 53 सिर्फ बेचने का। जानकारी के अनुसार, बीते दीपावली में 205 लोगों को अस्थाई लाइसेंस दिए गए थे। इन दिनों सुरक्षा को लेकर विभाग की ओर से निगरानी तेज कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की जांच करने में टीम जुटी है।
आबादी क्षेत्र में पटाखों के भंडारण कहीं मिलने पर त्वरित कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अग्निशमन विभाग की ओर से दीपावली को देखते हुए तैयारी तेज कर दी गई है। वहीं पुलिस ने भी निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
आबादी क्षेत्र में कहीं पटाखे आदि न रहे इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है। आबादी क्षेत्र में पटाखों की खेप एकत्र न हो इसकी निगरानी की जा रही है। इस कारोबार से जुड़े लोगों ने आर्डर दे रखा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में कारोबारी अभी बाहर से पटाखा नहीं मंगा रहे हैंं दीपावली पर्व करीब आने पर मंगाएंगे।
पटाखे की दुकान लगाने के लिए स्थान चिह्नित
पटाखे की दुकान लगाने के लिए जिन 19 जगहों को अग्निशमन विभाग ने चिह्नित किया है उनमें महराजगंज में जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज खेल मैदान, फरेंदा में गल्ला मंडी, नौतनवा में नौतनवा इंटर कॉलेज, घुघली में डीएवी कॉलेज, पनियरा में शुकहिया बाजार, परतावल में तिवारी का बागीचा, शिकारपुर में सिंदूरिया जाने वाली नहर पटरी, सोनौली में रामजानकी मंदिर, सिंदूरिया में शिकारपुर जाने वाली नहर पटरी, निचलौल में दामोदरी पोखरा, सिसवा में प्राइमरी स्कूल, अड़्डा बाजार में महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज के सामने, बृजमनगंज में पक्के पोखरा के किनारे, लक्ष्मीपुर में वन विभाग के खाली स्थान पर, ठूठीबारी में इंटर कॉलेज के बगल में, पुरंदरपुर में मोहनापुर ढांले के पास खाली स्थान पर, चौक मेें सब्जी मंडी, बलुही धूस में चौराहे के खाली स्थान पर व धानी बाजार में पोखरे के पास का खाली स्थान है। प्रशासनिक अनुमति के बाद इसे अंतिम रूप से माना जाएगा।
दुकान के लिए यह है नियम
-पटाखे की दुकान पर सुरक्षा की दृष्टि से पानी का ड्रम, बालू व अग्निशमन यंत्र जरूर रखा जाए।
-दुकान आबादी से बाहर व खुले क्षेत्र में हो
-एक से दूसरे दुकान के बीच में तीन मीटर की दूरी हो
-कोई भी दुकानदार अपने दुकान पर कागज व अन्य किसी ज्वलनशील सामानों को नहीं रखेगा
सुरक्षा के लिए चार जगहों पर लगेगी यूनिट
अग्निशमन विभाग ने जिले में दीपावली पर्व को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए चार जगहों पर यूनिट को तत्पर रखने की व्यवस्था बनाई है। महराजगंज, नौतनवा, निचलौल व सिसवा में वाहन के साथ कर्मियों को तैनात किया जाएगा। अन्य जगहों पर कर्मियों के माध्यम से व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।