{"_id":"69349113e7126b0b930ef4bd","slug":"strict-action-will-be-taken-against-the-commercial-use-of-private-vehicles-they-will-be-seized-maharajganj-news-c-206-1-go11002-166119-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निजी वाहनों के व्यावसायिक प्रयोग पर सख्ती, होंगे सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निजी वाहनों के व्यावसायिक प्रयोग पर सख्ती, होंगे सीज
विज्ञापन
महराजगंज। निजी वाहनों के रूप में पंजीकरण कराकर व्यावसायिक प्रयोग करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त हो गया है। सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचने वाले वाहन अब न सिर्फ सीज होंगे बल्कि बिना परमिट संचालन की कार्रवाई भी ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ की जाएगी। इसके लिए परिवहन आयुक्त स्तर से निर्देश जारी किए गए हैं।
निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर एआरटीओ सघन जांच कर कार्रवाई करेंगे। इससे टैक्स चोरी करने वाले वाहन स्वामियों की गतिविधियों पर अंकुश लग सकेगा। शिकायत मिल रही थी कि बड़ी संख्या में निजी वाहनों का प्रयोग व्यवसायिक कार्य में किया जा रहा है। निजी वाहन खरीदकर सवारी वाहन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
अब ऐसे वाहन एआरटीओ सीज कर निकटवर्ती थाने में सुपुर्द करेंगे। इसके बाद यहां बिना परमिट वाहन संचालन की कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं ऐसे वाहनों का पंजीकरण भी रद्द किया जाएगा।