फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strict action against the office bearers of the Pradhan Sangh, Block President under house arrest

Maharajganj News: प्रधान संघ के पदाधिकारियों पर सख्ती, ब्लॉक अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

Thu, 21 May 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Strict action against the office bearers of the Pradhan Sangh, Block President under house arrest
मिठौरा। पंचायत चुनाव टलने की स्थिति में ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने की मांग को लेकर प्रस्तावित लखनऊ महा सम्मेलन से पहले पुलिस प्रशासन की सख्ती बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष को नजरबंद किया गया था। बुधवार को ग्राम प्रधान संघ मिठौरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल और श्यामानंद को भी पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। इस कार्रवाई से प्रधानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 20 मई को लखनऊ में महासम्मेलन प्रस्तावित था। सम्मेलन में पंचायत चुनाव समय से कराने अथवा चुनाव टलने की स्थिति में वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने की मांग उठाई जानी थी। इसके लिए महराजगंज जनपद से भी बड़ी संख्या में प्रधानों के लखनऊ कूच करने की तैयारी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी को पुलिस प्रशासन ने उनके आवास पर ही रोक दिया था। उस दौरान जिलाध्यक्ष ने इसे लोकतंत्र का दमन बताते हुए सरकार पर प्रधानों की आवाज दबाने का आरोप लगाया था। अब अगले ही दिन मिठौरा ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ पटेल और श्यामानंद को भी पुलिस ने घर पर ही रोक दिया। इससे प्रधान संगठन और प्रशासन के बीच टकराव और गहरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल ने कहा कि संगठन सरकार के खिलाफ नहीं है, बल्कि पंचायतों की लोकतांत्रिक व्यवस्था और विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानों के बीच यह आशंका बनी हुई है कि वर्ष 2021 की तरह पुनः एडीओ पंचायत को प्रशासक नियुक्त किया जा सकता है, जिससे ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित होंगे।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए जनप्रतिनिधियों पर विश्वास जताते हुए अगले पंचायत चुनाव तक वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए अथवा प्रशासक समिति से संबंधित स्पष्ट आदेश जल्द जारी किए जाएं, ताकि पंचायत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे। प्रधान संगठन ने इस पूरे मामले को लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा विषय बताते हुए सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed