Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strategy devised during an online meeting of the Primary Teachers' Association

Maharajganj News: धरने में शत-प्रतिशत भागीदारी का लिया संकल्प

Tue, 17 Nov 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Strategy devised during an online meeting of the Primary Teachers' Association
चिउटहां। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की सिसवा ब्लॉक इकाई की ओर से 18 नवंबर को बीएसए कार्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सोमवार को ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में शिक्षकों की 12 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। धरने में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला मंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और एकजुट रहें। एकजुटता से ही मांगों को मजबूती के साथ उठाया जा सकता है। तहसील प्रभारी निचलौल नवीन शुक्ल ने प्रत्येक शिक्षक से व्यक्तिगत संपर्क कर धरने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराने पर जोर दिया। प्रस्तावित धरना पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

संचालन ब्लॉक मंत्री धीरज शाही ने किया। बैठक में अजय पांडेय, संजय कुमार, मनोज आर्य, मदन यादव, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, अंशु अग्रवाल, पूनम प्रभा सोनी, मो. इब्राहिम, अरुणेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed