{"_id":"5c1e8a20bdec2257057f2a75","slug":"stop-payment-of-beo-sadar-demand-explanation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ सदर का रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ सदर का रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण
Sun, 23 Dec 2018 12:31 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
बीईओ सदर का रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बीएसए जगदीश शुक्ला ने शनिवार को सदर बीआरसी व परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीआरसी में अनियमितता व गंदगी मिलने पर अधिकारियों से नाराजगी जताने के साथ ही सदर बीईओ से स्पष्टीकरण मांग लिया। उन्होंने बीईओ का वेतन भी रोकने के निर्देश भी दिए। बीआरसी के बाद उन्होंने परिषदीय विद्यालयों का भी निरीक्षण किया।
विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने बताया कि टिन लगे जर्जर कक्ष की मरम्मत के लिए पूर्व में खंड शिक्षा अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा था। उधर, निरीक्षण के दौरान स्कूल में लगे हैंडपंप के पास गंदगी मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक से नाराजगी जताई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम में निरीक्षण के दौरान यहां अध्ययनरत बच्चों का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक नहीं मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महराजगंज द्वितीय में साफ सफाई नहीं मिली और बच्चों की उपस्थिति भी कम मिली। इसके बाद सदर बीआरसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कंप्यूटर आपरेटर एवं लेखाकार अनुपस्थित मिले। सह समन्वयक द्वारा बताया गया कि कर्मचारी उपस्थिति पंजिका कंप्यूटर आपरेटर के पास है। इस पर उन्होंने कार्यालय में अनुपस्थित मिले लेखाकर एवं कंप्यूटर आपरेटर से स्पष्टीकरण तलब किया। बीआरसी के पीछे चारदीवारी टूटी मिली। यहां और बीआरसी कार्यालय में गंदगी मिली। शौचालय में गंदगी मिलने पर उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी सदर का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए। साथ ही नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब भी मांगा है।