फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stomach problem increases with viral fever

Maharajganj News: वायरल फीवर के साथ बढ़ी उदर रोग की समस्या

Wed, 18 Sep 2024 08:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 18 Sep 2024 08:26 PM IST
विज्ञापन
Stomach problem increases with viral fever
महराजगंज। मौसम में बदलाव के कारण वायरल फीवर के साथ पेट दर्द और दस्त के मरीजों की भी संख्या बढ़ रही है। करीब 150 मरीज रोजाना जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार कराने पहुंच रहे हैं। बुधवार को पेट दर्द, दस्त और बुखार के लगभग 160 मरीज पहुंचे। डाक्टरों ने जांच के बाद मरीजों को दवा लिखी तथा क्या सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन और उमस में लगातार बढ़ोतरी के कारण लोग तेजी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मरीजों में डेंगू और मलेरिया तो बुखार पीड़ितों में नहीं मिल रहा है, लेकिन वायरल फीवर दवा लेने के बाद भी आठ से 10 दिन में ठीक हो रहा है। उपचार के लिए आए दीपक, रामलखन ने बताया कि पांच दिन पहले बुखार की दवा लेकर घर गए थे, लेकिन जबतक दवा का सेवन करते हैं। तब तक बुखार नहीं रहता। दवा का असर खत्म होते ही फिर बुखार आने लगता है।
विज्ञापन

मंजूलता गौतम, रागिनी व मनभावती ने बताया कि वह लोग बुखार के साथ साथ पेट दर्द से भी परेशान हैं। डाॅक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा है। मनोज व ज्ञानदास ने दस्त आने की समस्या चिकित्सकों को बताई। सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने कहा कि अस्पताल में मरीजों के इलाज की बेहतर व्यवस्था है। दवाएं पर्याप्त हैं। सभी डॉक्टरों को समय से ओपीडी में बैठने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed