फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   State Bank of India branch Khoriya cut off electricity due to Rs 36 thousand

Maharajganj News: 36 हजार के बकाए में भारतीय स्टेट बैंक शाखा खोरिया कटी बिजली

Tue, 01 Oct 2024 04:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 01 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
State Bank of India branch Khoriya cut off electricity due to Rs 36 thousand
नौतनवा। बिजली विभाग ने 36 हजार के बकाए में भारतीय स्टेट बैंक शाखा खोरिया बाजार की बिजली काट दी। इसके चलते सोमवार को बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा। बैंक पहुंचे उपभोक्ताओं को बगैर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भारतीय स्टेट बैंक शाखा खोरिया बाजार का बिजली बिल बीते माह की अपेक्षा सितंबर माह का अधिक आ गया। अधिक बिजली बिल आने के कारण शाखा प्रबंधक नागेंद्र कुमार ने 26 सितंबर को अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नौतनवा को एक पत्र भेजकर बिजली बिल सुधार करने की मांग किया था, लेकिन बिल में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को विद्युत कर्मी बैंक पहुंचे और विद्युत कनेक्शन काट दिए। इससे बैंक का पूरा कार्य प्रभावित हो गया। उपभोक्ता हरिहर, मनीषा चौधरी, उपमा, राम कवल पांडेय, उमर सिद्दीकी, अब्दुल हई, अमरजीत, सदावृक्ष यादव, सत्यनारायण आदि ने बताया कि बैंक में बिजली न होने से लेन देन तथा अन्य बैंकिंग कार्य नहीं हुआ जिसके कारण लौटना पड़ा। शाखा प्रबंधक नागेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह समय से बिजली बिल जमा कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर माह का बिल अधिक आ गया, जिसके लिए अधिशासी अभियंता को बिल सुधार करने के लिए पत्र दिया गया था, इसके बाद भी विद्युत कर्मियों ने मनमानी पूर्वक बैंक की बिजली काट दी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नौतनवा एके सिंह ने बताया कि बकाया अधिक होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed