फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   star campainer will in mahrajganj on 26 feb

जिले में आज आएंगे स्टार प्रचारक, चढ़ेगा सियासी पारा

Sat, 26 Feb 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
star campainer will in mahrajganj on 26 feb
जिले में आज आएंगे स्टार प्रचारक, चढ़ेगा सियासी पारा
विज्ञापन

महराजगंज। विभिन्न राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों के आने से जिले का सियासी पारा चढ़ेगा। शनिवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा अन्य पार्टियों के नेता चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा के जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने बताया कि दोपहर में परसौना इंटर कालेज में सांसद मनोज तिवारी जनसभा संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिसवा विधानसभा क्षेत्र के बापू शताब्दी इंटर कालेज जहदा में दोपहर तीन बजे जनसभा करेंगे। सदर विधानसभा में प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह बैठक करेंगे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन सिसवा विधानसभा में दामोदरी पोखरा के बगल में किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में दोपहर में होगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत इंटर कालेज परतावल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी सुबह 11:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 1:06 बजे महात्मा बुद्ध इंटर कालेज बुद्ध नगर अड्डा बाजार में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम चार बजे पुलिस लाइंस से सक्सेना चौक तक रोड शो करेंगी। शाम पांच बजे प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed