फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stalls of one district one product will make the festival special

Maharajganj News: महोत्सव को खास बनाएंगे एक जिला एक उत्पाद के स्टाल

Tue, 24 Sep 2024 08:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 24 Sep 2024 08:42 PM IST
विज्ञापन
Stalls of one district one product will make the festival special
महराजगंज। जनपद के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले महराजगंज महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। महोत्सव में इस बार एक जनपद एक उत्पाद के स्टाल लगाने की तैयारी है। इससे ओडीओपी की जहां ब्रांडिंग होगी वहीं जनपदवासी विभिन्न जनपदों की लोकप्रिय वस्तुएं आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज के मैदान में एक से तीन अक्तूबर तक चलने वाले महोत्सव में इस बार बहुत कुछ अलग रहेगा। अपर जिलाधिकारी डाॅ. पंकज वर्मा ने बताया कि हर जनपद के कुछ न कुछ विशेष उत्पाद होते हैं। सरकार ने इसे एक जिला एक उत्पाद के दायरे में लाकर महत्व बढ़ाने का कार्य किया है। अब जनपद का नाम वहां के उत्पादों के कारण भी लोगों को ज्ञात हो जाता है।
विज्ञापन

इस बार महराजगंज महोत्सव में एक जिला एक उत्पाद के दायरे में आने वाले उत्पाद के स्टाल भी लगाए जाएंगे। विभिन्न जनपदों से इसकी सहमति की जानकारी प्राप्त हो चुकी है। अन्य जनपदों को भी इसके लिए सूचित किया जा चुका है। निश्चित तौर पर ओडीओपी के स्टाल से महोत्सव की भव्यता व ख्याति में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको मिल चुकी है अनुमति
ओडीओपी के तहत सिद्धार्थनगर से काला नमक चावल, सीतापुर दरी, प्रतापगढ़ आंवला उत्पाद, भदोही ऊन कालीन, मिर्जापुर कार्पेट, फिरोजाबाद ग्लास वेयर, वाराणसी जरी, लखनऊ चिकनकारी, बाराबंकी जरी एंड गुड्स, सहारनपुर वुड कार्निंग, आजमगढ़ रेशमी साड़ी, गोरखपुर टेराकोटा, देवरिया सजावटी उत्पाद, बस्ती जरी एंड जरी, आगरा लेदर उत्पाद, गाजीपुर जूट उत्पाद, बरेली जरी जरदोजी, शाहजहांपुर जरी जरदोजी, गाजियाबाद आर्टीफिशियल ज्वेलरी, मुरादाबाद पीतल उत्पाद, कानपुर लेदर उत्पाद, जोजावरपाली राजस्थान जोधपुरी जूती, जयपुर राजस्थान आर्टीफिशियल ज्वेलरी शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed