{"_id":"65c1063c30aabe6d6f05eb1b","slug":"staff-nurse-keep-information-about-all-the-tasks-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115195-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सभी कार्यों की जानकारी रखें स्टाफ नर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सभी कार्यों की जानकारी रखें स्टाफ नर्स
Mon, 05 Feb 2024 09:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 05 Feb 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स की बैठक हुई। एसीएमओ डाॅ. केपी सिंह ने कहा कि प्रसव के लिए आई गर्भवती महिलाओं को बेहतर सेवाएं देनी चाहिए। इस दौरान उन्हें गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस से आने वाली महिलाओं की इंट्री रजिस्टर में दर्ज करें। केस शीट सभी महिलाओं का भरा जाए, जो मरीज रेफर किए जाते हैं, उनका सही आकलन किया जाय। महिलाओं के प्रसव के बाद मंत्रा ऐप पर अपलोड करें। उच्च जोखिम की महिलाओं की प्रसव कराने का प्रयास करें न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराए।
इस दौरान सबनम बानो, पूजा तिवारी, सुनीता श्रीवास्तव, प्रियंका पासवान, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सूर्यप्रताप सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
इस दौरान सबनम बानो, पूजा तिवारी, सुनीता श्रीवास्तव, प्रियंका पासवान, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सूर्यप्रताप सिंह उपस्थित रहे। संवाद