फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   stadium in dhaurah.

धौरहरा में 81 लाख रुपये से बनेगा स्टेडियम

Thu, 11 Jul 2019 05:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
stadium in dhaurah.
धौरहरा में 81 लाख से बनेगा मिनी स्टेडियम
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए नौतनवां क्षेत्र के धौरहरा में 1.82 हेक्टेयर में सरकार मिनी स्टेडियम का निर्माण कराएगी। इसके लिए शासन की ओर से 81.70 की धनराशि को हरी झंडी दे दी गई है। इस स्टेडियम के निर्माण से खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी, जिससे खिलाड़ी राष्ट्रीय फलक पर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे।
जिले में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने पहल कर जिला मुख्यालय के पास मिनी स्टेडियम के निर्माण को हरी झंडी दी है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को इसकी कमी न खले। इसके तहत नौतनवां क्षेत्र के ग्राम धौरहरा में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। वहीं फरेंदा में खेलो इंडिया योजना के तहत खेलकूद को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। मिनी स्टेडियम के निर्माण से खिलाड़ियों को निखरने का मौका मिलेगा। बेहतर प्रशिक्षकों के देखरेख में वह आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन

---------
मिनी स्टेडियम में यह होगी सुविधा
धौरहरा में 1.82 हेक्टेयर में बनने वाले मिनी स्टेडयिम में भवन की चहारदीवारी, समर्सेबल पंप, स्थल विकास व गेट निर्माण का कार्य होगा। भवन में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए चेंज रूम, शुद्ध पेयजल, प्रसाधन आदि का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
खिलाड़ियों को मिलेगी सुविधा: सुधीर
प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेडियम के निर्माण से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए शहर का रुख नही करना पड़ेगा। कार्य शुरू हो चुका है। 26 सितंबर तक कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है। निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा कराने को प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed