{"_id":"6b0c8615c55ababd18037921","slug":"the-dispute-remained-unresolved-for-10-years-the-victim-sought-euthanasia-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-190243-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुलिस से भिड़े कद्दू के बीज लेकर आ रहे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुलिस से भिड़े कद्दू के बीज लेकर आ रहे तस्कर
विज्ञापन
ठूठीबारी। नेपाल से भारत में कद्दू के बीज की तस्करी रोकने पहुंची नेपाल सशस्त्र प्रहरी की टीम पर तस्करों के समूह ने हमला कर दिया। शनिवार रात नवलपरासी जिले के पाल्हीनंदन गांवपालिका-5 स्थित गेर्मी सीमा नाके पर हुई झड़प में तस्करों ने जवानों पर ईंट-पत्थर बरसाए। स्थिति बेकाबू होने पर जवानों को छह राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद तस्करी में शामिल लोग भाग निकले।
सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात गेर्मी नाके के रास्ते करीब 30 बोरियों में भरे कद्दू के बीज भारत भेजने की तैयारी थी। तस्करी में शामिल लोग सिर पर बोरियां रखकर कतारबद्ध तरीके से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रहे नेपाल सशस्त्र प्रहरी के जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, तस्करों की संख्या जवानों से अधिक थी। आरोप है कि समूह ने अतिरिक्त लोगों को बुलाकर जवानों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए पथराव से मौके पर अफरातफरी मच गई। हालात नियंत्रित करने के लिए जवानों ने छह राउंड हवाई फायरिंग की, जिसके बाद तस्कर वहां से भाग गए। नवलपरासी के प्रमुख जिला अधिकारी दीपक नेपाल ने बताया कि तस्करी का सामान रोकने के दौरान नेपाल सशस्त्र प्रहरी की ओर से हवाई फायरिंग की गई। घटना की पुलिस जांच कर रही है।