Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five injured, one dead in tractor-pickup collision

Maharajganj News: ट्रैक्टर-पिकअप की टक्कर में पांच घायल, एक की मौत

Mon, 30 Nov 2026 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Five injured, one dead in tractor-pickup collision
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के केसौली गांव के पास कोल्हुई-लोटन मार्ग पर रविवार सुबह ट्रैक्टर और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार छह मजदूर घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में आकाश (22) को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिकअप संख्या यूपी 56 बीटी 7530 कोल्हुई से टाइल्स लादकर लोटन जा रही थी। पिकअप में सवार सभी लोग मजदूर थे और वहां टाइल उतारने जा रहे थे। केसौली गांव के पास पहुंचते ही खेत के रास्ते से एक ट्रैक्टर अचानक मुख्य सड़क पर आ गया। पिकअप चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार सभी छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन पहुंचाया। घायलों की पहचान कोल्हुई थाना क्षेत्र के हरैया पंडित निवासी आकाश (22), बसंत (55), पृथ्वीराज (32), इंदरबली (26), सुभाष (32) और राजेश (28) के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें आकाश की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप चालक की पहचान कोल्हुई थाना क्षेत्र के खरहरवा निवासी ताज मोहम्मद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिद्धार्थनगर अस्पताल भेजा गया था। एक युवक के मौत की सूचना है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed