फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Stabbed nephew in minor dispute, conditions serious

Maharajganj News: मामूली विवाद में भतीजे को मारा चाकू, हालत गंभीर

Wed, 27 May 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Stabbed nephew in minor dispute, conditions serious
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में शादी का एलबम देखने के दौरान चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। फोटो देखकर हंसने के बाद शुरू हुए विवाद में चाचा ने 18 वर्षीय भतीजे को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक का गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चाचा पर प्राथमिकी दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परसा खुर्द निवासी नितेश प्रजापति व मनीष के बीच चाचा-भतीजे का रिश्ता है। नितेश मंगलवार की शाम को परिजनों के साथ पिता की शादी का एलबम देख रहा था। इसी दौरान एलबम में एक फोटो को लेकर वह हंसने लगा। इसी बात को लेकर उसके चाचा मनीष नाराज हो गए।
विज्ञापन

दोनों में पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि मनीष ने नितेश पर चाकू से हमला कर दिया।
घायल नितेश को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लेकर पहुंचे। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. प्रमोद यादव ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4:50 बजे घायल युवक को आपातकालीन कक्ष में लाया गया। जांच में उसके पेट के दाहिने हिस्से में गहरा घाव पाया गया, जो चाकू अथवा किसी धारदार हथियार से हुआ प्रतीत होता है। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भिटौली सतेन्द्र कुमार राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शादी का एल्बम देखने के दौरान चाचा-भतीजा के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर मनीष ने नितेश पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी मनीष को हिरासत में ले लिया गया है।
तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed