{"_id":"6a078b1b5bb4b99929092dac","slug":"ssb-soldiers-performed-yoga-in-various-asanas-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-177325-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एसएसबी के जवानों ने विभिन्न आसनों में किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एसएसबी के जवानों ने विभिन्न आसनों में किया योग
विज्ञापन
महराजगंज। चिउरहा स्थित वाहिनी मुख्यालय परिसर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देश पर यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम तथा ध्यान जैसी विभिन्न योग विधियों का अभ्यास कराया।
प्रशिक्षकों ने योग के नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योग से तनाव में कमी, मानसिक शांति, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा सकारात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को आत्मविश्वासी, अनुशासित और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त, तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 100 दिवसीय काउंटडाउन अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, संदीक्षा परिवार के सदस्यों तथा बच्चों ने भाग लिया।