फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB personnel are assisting during disasters with a spirit of dedication, alongside their border security duties.

Maharajganj News: सीमा सुरक्षा के साथ आपदा में समर्पण भाव मदद कर रहे एसएसबी के जवान

Sat, 29 Aug 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
SSB personnel are assisting during disasters with a spirit of dedication, alongside their border security duties.
एसएसबी 22 वीं बटालियन के जवान कर रहे आपदा में सहयोग
विज्ञापन

महराजगंज। नेपाल की खुली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का संभाल रहे एसएसबी के जवान बाढ़ की आपदा में समर्पण के साथ लोगों की मदद कर रहे हैं। निचलौल तहसील क्षेत्र में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य में एसएसबी के 30 जवान तैनात हैं।
एसएसबी 22वीं बटालियन ठूठीबारी से लेकर झुलनीपुर गंडक परिक्षेत्र तक सुरक्षा जिम्मा संभाल रही है। बाढ़ के हालात में नेपाल खुली सीमा की सुरक्षा में मुस्तैद रहने वाले एसएसबी के जवान राहत व बचाव कार्य में एनडीआरएफ व प्रशासन की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

नेपाल की तरफ से गंडक में बहकर आने वाले शव को सम्मान पूर्वक निकालना हो अथवा लोगों को सुरक्षित निकालने और बाढ़ पीड़ितों के जरूरत की सामग्री पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। आपदा राहत के इस कार्य में सभी सहयोग दे सकें इसके लिए बटालियन ने आपसी समन्वय से समय का निर्धारण किया है। एसएसबी की एक बीओपी आठ घंटे की ड्यूटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ मानवीय उत्थान कार्यों को भी ड्यूटी का हिस्सा मानती है। सीमा पर रहने के कारण हमारे रिश्ते नेपाल से भी हैं। आपदा की इस विषम परिस्थितियों में हमारे जवान आगे बढ़कर राहत व बचाव करते हुए रिश्ते मजबूत कर रहे हैं।
-शक्ति सिंह ठाकुर, कमांडेंट 22 वी वाहिनी, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed