फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB nabs one person with 15 boxes of Nepali liquor

Maharajganj News: एसएसबी ने 15 पेटी नेपाली शराब के साथ एक को दबोचा

Wed, 06 May 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
SSB nabs one person with 15 boxes of Nepali liquor
ठूठीबारी। 22वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने नाका ड्यूटी के दौरान 15 पेटी नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोच लिया। मंगलवार की सुबह भारत नेपाल पिलर संख्या 505 समीप एसएसबी के जवान भरवलियां मुख्य सड़क पर नाका स्थापित कर सघन निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति साइकिल पर सामान लादे हुए आता हुआ दिखाई दिया। संदेह होने पर ड्यूटी में तैनात एसएसबी जवानों ने उसे रोका और पूछताछ करते हुए तलाशी ली। तलाशी के दौरान साइकिल पर बोरे एवं झोले में छिपाकर रखा गया 15 पेटी नेपाली शराब बरामद हुआ। इस संबंध में एसएसबी ठूठीबारी विओपी इंचार्ज सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने बताया कि 15 पेटी नेपाली शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान विंदू हरिजन निवासी गणेशपुर पोस्ट भुजहवां जिला नवलपरासी नेपाल के रूप में हुई। अग्रिम कार्रवाई के लिए ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed