फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SSB jawans and other personnel received anti-corona vaccine

एसएसबी जवानों समेत अन्य कर्मियों को लगा कोरोना रोधी टीका

Sat, 13 Feb 2021 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
SSB jawans and other personnel received anti-corona vaccine
एसएसबी जवानों समेत अन्य कर्मियों को लगा कोरोना रोधी टीका
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद सभी को मिला प्रमाण पत्र, 1229 लक्ष्य के सापेक्ष सभी केंद्रों पर 1044 टीका लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को कोरोनारोधी टीका 10 केंद्रो पर लगा। 1229 लक्ष्य के सापेक्ष सभी केंद्रों पर 1044 कर्मियों को टीके लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस बार एसएसबी जवानों, पुलिस, राजस्व एवं अन्य कर्मियों को टीका लगाया गया। टीका लगने के बाद सभी कर्मियों को आधे घंटे की निगरानी में रखा गया। इसके बाद वहां से जाने की अनुमति दी गई। टीका लगवाने कर्मियों ने कहा कि कोई परेशानी नहीं है। अच्छा लग रहा है।
महिला अस्पताल में सबसे पहले एसएसबी 22वीं वाहिनी के कामांडेंट मनोज कुमार सिंह ने कोरोना रोधी टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि सभी केंद्रों पर बेहतर ढंग से टीका लगाया गया। साथ ही जांच कर संबंधित कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। जिले के रतनपुर, निचलौल, केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल, महिला अस्पताल, नौतनवां, फरेंदा, बृजमनगंज, परतावल एवं घुघली केंद्र पर कोरोना रोधी टीका लगा।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल के जवानों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने टीकाकरण का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार गौतम, सत्येंद्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार शाही, मोहम्मद जफर, अशोक कुमार, हरिनाथ यादव, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी जवानों और नगर पंचायत कर्मचारियों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि कोविड-19 का टीकाकरण के लिए अस्पताल पर दो बूथ बने थे। करीब 90 फीसदी तक लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया।

चार दिन बाद मिला एक पॉजिटिव केस
महराजगंज। चार दिन बाद शुक्रवार को 836 सैंपल की जांच में एक पॉजिटिव केस मिला। वहीं कोई स्वस्थ नहीं हुआ है। वैसे भी इन दिनों कोरोना के मामले कम हो गए हैं। अब तक जिले में कोरोना के कुल केस 5810 हो चुके हैं, जिसमें सक्रिय केस महज 10 है। अब तक स्वस्थ होने वालों की संख्या 5709 है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 91 है। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि इन दिनों पॉजिटिव केस की संख्या कम हो गई है। बचाव के प्रति लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed