{"_id":"61759b1fdc887c17ed55f25d","slug":"ssb-dog-scoad-s-dog-bite-to-man-maharajganj-news-gkp4140873183","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी की डॉग स्क्वाएड के कुत्ते ने व्यक्ति का गुप्तांग काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी की डॉग स्क्वाएड के कुत्ते ने व्यक्ति का गुप्तांग काटा
विज्ञापन
एसएसबी की डॉग स्क्वाएड के कुत्ते ने व्यक्ति का काटा निजी अंग
नौतनवां (महराजगंज)। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर रविवार को जांच-पड़ताल के दौरान पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से इलाज कराकर घर लौट रहे एक 60 वर्षीय व्यक्ति पर एसएसबी की डॉग स्क्वाएड में शामिल एक कुत्ते ने हमलाकर उनके निजी अंग को काट लिया जिससे व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई। जवानों ने आनन-फानन में उक्त व्यक्ति को नौतनवां बनैलिया मंदिर के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक कुशीनगर निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से इलाज कराकर रविवार सुबह सोनौली सीमा के रास्ते वापस अपने घर लौट रहे थे। सीमा पर जांच-पड़ताल के दौरान ही एसएसबी के डॉग स्क्वाएड में शामिल एक कुत्ते ने उक्त व्यक्ति के निजी अंग को ही काट लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति को एसएसबी जवानों द्वारा आनन-फानन में नौतनवां कस्बे के बनैलिया मंदिर के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को अग्रिम इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। एसएसबी की 22 वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोज सिंह का कहना है कि घायल व्यक्ति की हर संभव मदद की जा रही है।