{"_id":"61ed95192e3ed2445c4406ba","slug":"ssb-and-police-personnel-marched-maharajganj-news-gkp424709280","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी व पुलिस के जवानों ने किया मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी व पुलिस के जवानों ने किया मार्च
विज्ञापन
एसएसबी व पुलिस के जवानों ने किया मार्च
खनुआ। सोनौली पुलिस व सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने रविवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के शेख फरेंदा, सुकरौली उर्फ अरघा, जारा गांव में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोनौली कोतवाल संजय कुमार सिंह व एसएसबी 44 वीं बटालियन के उपनिरीक्षक गणेश सिंह पाल की अगुवाई में खनुआ से मार्च किया गया। जो शेख फरेंदा, सुकरौली उर्फ अरघा होते हुए जारा पहुंचा। कोतवाल ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मार्च निकाला गया।
मतदान के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है और पाबंद किया जा रहा है। इस दौरान खनुआ चौकी प्रभारी रामरतन यादव , सोनौली चौकी प्रभारी स्वतंत्रत कुमार सिंह , मनीष यादव, पवन कुमार,लक्ष्मन, पद्ममा पांडेय आदि मौजूद रहे।