फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sprinkler vehicles will spray water in the city, providing relief from the heat.

Maharajganj News: नगर में स्प्रिंकलर वाहन से होगा पानी का छिड़काव, गर्मी से मिलेगी राहत

Sat, 23 May 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sprinkler vehicles will spray water in the city, providing relief from the heat.
मई माह के अंत में लोगो को मिलेगा राहत
विज्ञापन

लगभग 22 लाख रुपये की लागत से खरीदा जाएगा स्प्रिंकलर वाहन


महराजगंज। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद अब महानगरों की तर्ज पर आधुनिक व्यवस्था करने जा रही है। नगर क्षेत्र में जल्द ही वाटर स्प्रिंकलर वाहन की सुविधा शुरू होगी, जिससे सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पानी का छिड़काव कर गर्मी एवं लू के प्रभाव को कम किया जाएगा। नगर पालिका परिषद ने इसके लिए मिनी ट्रक माउंटेड अत्याधुनिक वाटर स्प्रिंकलर वाहन की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है।



नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, इस परियोजना पर लगभग 22 लाख रुपये की लागत आएगी। वाहन की खरीद 15वें वित्त आयोग की निधि से की जाएगी। संबंधित फाइल को स्वीकृति मिल चुकी है और खरीदारी की प्रक्रिया सरकारी जैम पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। नगर पालिका परिषद का मानना है कि इस पहल से गर्मी के मौसम में आम लोगों को काफी राहत मिलेगी, विशेषकर बाजारों, मुख्य सड़कों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में तापमान के असर को कम करने में मदद मिलेगी। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि नगर पालिका द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ खरीद प्रक्रिया कराई जा रही है। मई माह के अंत तक यह अत्याधुनिक वाहन नगर पालिका परिषद को उपलब्ध हो जाएगा। इसके बाद नियमित रूप से सुबह और शाम नगर क्षेत्र में पानी का छिड़काव कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त समय में भी स्प्रिंकलर वाहन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed