फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sports ground: boundary wall being built at some places and broken at some places

खेल मैदान : कहीं बन रही चहारदीवारी तो कहीं टूट गई

Thu, 19 Sep 2024 05:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Sep 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Sports ground: boundary wall being built at some places and broken at some places
महराजगंज। जनपद में खेल मैदान का कहीं जीर्णोद्धार हो रहा है तो कहीं टूट रहा है। ग्राम पंचायत पिपरा रसूलपुर में खेल मैदान का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। यहां इंटरलाकिंग, चहारदीवारी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, तो ग्राम पंचायत लखिमा थरूआ में चहारदीवारी टूटी पड़ी है।
विज्ञापन

मैदान है, लेकिन खेल के सामान नहीं है। मनरेगा विभाग के मुताबिक जनपद के 882 ग्राम पंचायतों में 70 खेल के मैदान बनाए गए हैं। अन्य खेल के मैदानों का निर्माण कार्य चल रहा है। स्टेडियम हो या खेल के मैदान हर जगह दुर्व्यवस्था देखने को मिल रही है। जिसके कारण खेल मैदान प्रतिभाओं को आकर्षित नहीं कर पा रहा है। ग्राम पंचायत में पिपरा रसूलपुर में खेल के मैदान का चहारदीवारी निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

ढाई लाख की बजट से यहां निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। बारिश मौसम में पार्क में जल भराव की समस्या से मुक्ति के लिए इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। यहां न तो छाजन की व्यवस्था है और न ही बच्चों के खेल के सामान। झूले टूट गए हैं। खेल मैदान के जीर्णोद्धार के बाद इसका क्या स्वरूप होगा यह तो समय ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लखिमा थरूआ में खेल के मैदान के चाहरदीवारी टूटे हैं। खेल मैदान में केवल मैदान दिखा, न बच्चों के खेलने के सामान और न ही व्यायाम के लिए यंत्र लगे दिखे। आसपास के लोगों के मुताबिक चहारदीवारी बहुत समय से टूटा पड़ा है। यहां आने वाले बच्चे खेल मैदान के दरवाजे से कम ही आते-जाते हैं। खेल मैदान में खेल और व्यायाम आदि के सामान नहीं है।

ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत खेल मैदान का निर्माण कराया जा रहा है। जहां खेल मैदान की चहारदीवारी गिरी है, वहां ठीक कराया जा रहा है।
-करूणाकर अदीब, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed