फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sports events to begin at the stadium from 12

Maharajganj News: 12 से स्टेडियम में खेल स्पर्धाओं का आगाज

Tue, 10 Mar 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Sports events to begin at the stadium from 12
महराजगंज। छत्रपति शाहजी महराज स्टेडियम में 12 मार्च से विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आगाज होगा। जूनियर बालक व बालिका वर्ग की कुल 9 स्पर्धाएं विभिन्न खेलों की 18 मार्च के बीच होंगी। खेल निदेशालय से पत्र जारी होने के बाद न सिर्फ पंजीकरण शुरू हो चुका है, बल्कि पंजीकृत होने वाले प्रतिभागियों को अभ्यास की सहूलियत भी स्टेडियम कोच दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मार्च से जूनियर बालक व बालिकाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन निदेशालय से प्राप्त पत्र के अनुरूप किया जा रहा। 12 मार्च को फुटबॉल से स्पर्धाओं का दौर शुरू हो रहा। कुश्ती, बाक्सिंग, जूडो, वालीबॉल खेल की चार स्पर्धाएं 16 मार्च को होंगी।
विज्ञापन

कबड्डी व बैडमिंटन 17 को आयोजित तो हाकी और एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन 18 मार्च को होगा। विजेता बालक व बालिकाओं को निदेशालय से जारी प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया के लिए स्टेडियम के 9140144100 व 8574588068 पर संपर्क किया जा सकता है। बताया कि अबतक एथलेटिक्स में 10 का पंजीकरण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच करा रहे तैयारी
स्टेडियम कोच आसिफ एकबाल व अबूफजल ने बताया कि आयोजित होने वाली स्पर्धा के लिए पंजीकृत हो रहे खिलाड़ियों को अभ्यास कराने की सहूलियत भी दी जा रही है जिससे खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन कर सकें।

जिला स्टेडियम में 12 मार्च से कुल छह दिन तक खेल स्पर्धाएं होनी हैं जिनका पंजीकरण व अभ्यास कराया जा रहा।
-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed