फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sports clubs will be formed in PM Shri schools

Maharajganj News: पीएमश्री स्कूलों में गठित होंगे स्पोर्ट्स क्लब

Sat, 06 Dec 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sports clubs will be formed in PM Shri schools
जनपद में संचालित हैं 25 पीएमश्री स्कूलों में नामित हैं आठ हजार विद्यार्थी
विज्ञापन

महराजगंज। बेसिक माध्यमिक के बाद अब पीएमश्री स्कूलों में भी खेल को लेकर इंतजाम पुख्ता किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा निखारने के लिए पीएमश्री स्कूलों में ''खेलें भी खिलें भी'' थीम पर काम होगा।
शासन की तरफ से सभी स्कूलों को निर्देश देकर स्पोर्ट्स क्लब का गठन कराकर विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार खेल गतिविधियां कराई जाएंगी। खेल सामग्री खरीद के लिए स्कूल के स्पोर्ट्स क्लब को धनराशि भी मुहैया कराई जाएगी। जनपद में कुल 25 पीएमश्री स्कूलों में नामांकित बच्चों की संख्या की बात करें तो यह आठ हजार से अधिक है। शासन की तरफ से निर्देश हैं कि प्रत्येक स्कूल में स्पोर्ट्स क्लब का गठन कर खेल के प्रति रुचि वाले कम से कम 10 विद्यार्थियों को शामिल कर उनकी रूचि अनुरूप खेल संसाधन खरीदे जाएं। पीएमश्री स्कूलों में अगर विद्यार्थी किसी विशिष्ट खेल के प्रति इच्छा व्यक्त करते हैं तो खेलो इंडिया व फिट इंडिया के तहत अंशकालिक प्रशिक्षक की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन

पीएमश्री स्कूलों में स्पोर्ट्स क्लब के गठन का निर्देश हैं। क्लब के रुचि अनुरूप खेल सामग्री और खेल प्रशिक्षक का प्रावधान भी किया गया है। डिमांड के आधार पर सभी स्कूलों से प्रस्ताव लेकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा ताकि पीएमश्री स्कूलों में खेल संबंधित गतिविधि बढ़ाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार शर्मा, प्रभारी बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed