{"_id":"6313a2f9e3ccde051e05a518","slug":"sports-and-scout-s-achievement-made-anirudh-worthy-of-the-award-maharajganj-news-gkp449295769","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल व स्काउट की उपलब्धि ने अनिरुद्ध को बनाया पुरस्कार का हकदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल व स्काउट की उपलब्धि ने अनिरुद्ध को बनाया पुरस्कार का हकदार
विज्ञापन
राज्य पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक अनिरुद्ध निराला।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खेल व स्काउट की उपलब्धि ने अनिरुद्ध को बनाया पुरस्कार का हकदार
पनियरा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कुआंचाफ में तैनात हैं शिक्षक, राज्य पुरस्कार के लिए चयनित होने पर जताई खुशी
महराजगंज। शिक्षक दिवस पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से जिले से एकमात्र शिक्षक के रूप में कंपोजिट विद्यालय कुआंचाफ के शिक्षक अनिरुद्ध निराला को भी पुरस्कृत किया जाएगा। उन्हें यह सफलता आसानी से नहीं मिली है बल्कि उसे पाने के लिए उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद व स्काउट के क्षेत्र में बेहतर प्रयास करते हुए जिले को कई बार सम्मान दिलाने का भी कार्य किया है। प्रदर्शनी हो, खेलकूद हो या स्काउट का आयोजन हो, सभी आयोजनों में वे न सिर्फ अहम भूमिका निभाते हैं, बल्कि अपने विद्यालयों के बच्चों को भी प्रतिभाग कराते हुए उनकी प्रतिभा को निखारने की पहल करते हैं।
मिठौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नक्शा-बक्शा से 27 नवंबर 1999 को अपनी सेवा शुरू करने वाले अनिरुद्ध का शुरू से ही खेलकूद व स्काउट से लगाव था। वे स्कूल में न सिर्फ बच्चों को शिक्षित करते थे, बल्कि उन्हें खेलकूद व स्काउट-गाइड में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करते रहे। एक अगस्त 2003 को उनकी पदोन्नति हुई तथा वे पूर्व माध्यमिक विद्यालय नदुआ में तैनात रहे व खेलकूद व स्काउट की गतिविधियों को बढ़ावा दिया। इसके बाद वे सेखुई व बरगदही बसंतनाथ में भी तैनात रहे। 19 अगस्त 2015 को उनका स्थानांतरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुआंचाफ मेें हुआ, तब से वे वहां अपनी सेवा देते हुए खिलाड़ियों को खेलकूद व स्काउट के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। पुरस्कार के लिए उनका चयन होने पर शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।
-------
अनिरुद्ध के नेतृत्व में खेलकूद को यह मिली उपलब्धि
-बेसिक की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वर्ष 2015 से 2019 तक विद्यालय की टीम चैंपियन रही
-2019 में पनियरा ब्लॉक की टीम ने बेसिक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया
-वर्ष 2017-18 में बेसिक की मंडलीय प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, हैंडबॉल व बास्केटबॉल की टीम में जिले की टीम उपविजेता बनी
- वर्ष 2018-19 में बेसिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया
------------
अनिरुद्ध के नेतृत्व में स्काउट-गाइड को यह मिली उपलब्धि
- 2017 से लेकर 2019 तक जिला स्तरीय स्काउट-गाइड प्रतियोगिता में पहला स्थान
- 2021 में परतावल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कब व बुलबुल वर्ग में पहला स्थान
- 2021 में परतावल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में गाइड को पहला व स्काउट को दूसरा स्थान
- स्काउट के रूप में आदित्य कुमार व गाइड के रूप में कुमारी शांभवी ने राज्य स्तर पर पुस्कार जीता
-----
विज्ञान व गणित प्रदर्शनी में भी दिखाई प्रतिभा
कुआंचाफ के विद्यार्थियों ने शिक्षक के प्रोत्साहन पर वर्ष 2017 व 2019 में जीएसवीएस में आयोजित विज्ञान व गणित की जिला स्तरीय प्रदर्शनी में भी शानदार प्रदर्शन कर पुरस्कार जीता।