फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Speeding car hits bike, seven people from Gonda injured

Maharajganj News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, गोंडा के सात के लोग घायल

Wed, 04 Dec 2024 12:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 04 Dec 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
Speeding car hits bike, seven people from Gonda injured
परतावल। श्यामदेउरवा थाना के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास सोमवार की देर रात लगभग 11:30 बजे गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। सभी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा कस्बा निवासी अनिल जायसवाल 32 के पटीदारी में सोमवार को शादी थी। बारात का स्वागत करने के बाद वह भोजन कर बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। कार इतने तेज गति में थी कि बाइक को ठोकर मारने के बाद सड़क किनारे बनी नाली के उस पार जाकर दीवार से टकरा गई। घटना में बाइक सवार अनिल समेत कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed