{"_id":"66cdd38df2bccad38a05b668","slug":"speeding-car-broke-the-barrier-of-toll-plaza-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129876-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेज रफ्तार कार ने टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेज रफ्तार कार ने टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ा
Tue, 27 Aug 2024 06:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 27 Aug 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार चालक ने टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। मुड़िला गांव के पास पहिया ब्रस्ट होने पर कार सवार फरार हो गए। पीछा कर रहे लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन कार किसकी थी और कौन लोग सवार थे इसका पता नहीं चल सका।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात एक कार सोनौली की तरफ से तेज रफ्तार नौतनवा कस्बे से होकर जा रही थी। तभी दो बाइक को टक्कर मारते हुए छपवा टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। नौतनवा क्षेत्र के मुड़िला के पास कार का अगला पहिया ब्रस्ट हो गया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि कार सवार नेपाल के कैसिनो से लौट रहे थे।
वहां कोई विवाद हुआ होगा, जिसकी वजह से कुछ लोग कार तथा बाइक से कार का पीछा कर रहे थे। कार ब्रस्ट होने से सवार कार छोड़कर भाग गए। पीछा कर रहे लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कार में शराब की बोतलें भी मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
बाइक सवार कौन थे इसका भी पता नहीं चल सका। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार सवार देवरिया के बताए जा रहे हैं। उनको बुलाया गया है। कार में तोड़फोड़ करने वालों का पता नहीं चल सका। अभी तक किसी पक्ष के लोग थाने नहीं आए हैं।