फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Special emphasis on women's safety by activating Anti Romeo Squad

Maharajganj News: एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय कर महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

Fri, 28 Nov 2025 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Special emphasis on women's safety by activating Anti Romeo Squad
महराजगंज। गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक एस. चन्नप्पा ने बृहस्पतिवार को जनपद का दौरा कर अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग की समीक्षा की। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने जनपदभर के क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि अवैध शराब, मादक पदार्थों, पशु तस्करी और लव जिहाद जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म, दहेज हत्या, चोरी व वाहन चोरी के मामलों में त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक व जनसेवा केंद्रों की नियमित चेकिंग, जमानत पर छूटे अपराधियों की निगरानी और बीट प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने मिशन शक्ति, एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण बाद डीआईजी चेनप्पा ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के साथ थाना कोतवाली नगर तिराहा क्षेत्र में पैदल गश्त की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed