{"_id":"38cae1f3a5b8f7998093a2775e9f1467","slug":"sp-set-four-candidates-elected-unopposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के चार प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के चार प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए नामांकन में चार ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इन चारों ब्लॉकों में सपा प्रत्याशी के अलावा किसी ने नामांकन नहीं किया।
घुघली प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख पद के लिए सदर विधायक सुदामा प्रसाद के पुत्र संजय प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद तक किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। अन्य प्रत्याशी के नामांकन दाखिल न करने से संजय का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
इसी तरह पनियरा ब्लॉक प्रमुख के लिए राजेश जायसवाल की पत्नी चंदा जायसवाल ने सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। अंतिम समय तक किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन न दाखिल करने से चंदा का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। चंदा के पति राजेश जायसवाल दो बार पहले ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं।
विज्ञापन
इस बार महिला सीट होने के कारण उनकी पत्नी चंदा ने नामांकन भरा। मिठौरा प्रतिनिधि के मुताबिक सपा प्रत्याशी रहे रामनिवास ने नामांकन किया लेकिन किसी और प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने से इनका भी निर्वाचन तय माना जा रहा है। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार सपा प्रत्याशी आभा यादव ही केवल नामांकन कीं हैं।
जिससे आभा का भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। सभी ब्लॉकों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।