फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP protests against the government in Maharajganj, submits memorandum to ADM

सपा का प्रदर्शन: बोले सपाई-सरकार फेल, भविष्य खतरे में, हर मोर्चे पर फेल है सरकार- ADM को सौंपा ज्ञापन

Mon, 01 Jun 2026 04:02 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Rohit Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 04:02 PM IST
सार

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, जबकि किसानों को खाद की कमी और कालाबाजारी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
SP protests against the government in Maharajganj, submits memorandum to ADM
सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बढ़ती महंगाई, खाद संकट, बिजली कटौती, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान डीएम कार्यालय के बाहर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे कुछ देर के लिए पुलिस और सपाइयों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बन गई। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, जबकि किसानों को खाद की कमी और कालाबाजारी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है और सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रही है।

पूर्व मंत्री सुशील कुमार टीबडेवाल ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान है। वहीं अघोषित बिजली कटौती और बढ़े हुए बिजली बिलों ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराया जाए तथा जमाखोरी और कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने, खाद संकट दूर करने, बिजली दरों में वृद्धि वापस लेने तथा अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके अलावा पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, आरक्षण व्यवस्था की सुरक्षा तथा पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई।

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक व्यापक आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, जिला महासचिव समसुद्दीन अली, कृष्णभान सिंह सैंथवार, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव उर्फ लाला यादव, प्रणय गौतम, निरमेश मंगल, बिंद्रेश कनौजिया, मक्खू प्रसाद, छात्र सभा जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त पासवान, अर्जुन यादव, नौशाद आलम, विक्रम यादव,अतुल पटेल, हरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी,संतोष कृष्ण त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed