{"_id":"604132e28ebc3e5921586b42","slug":"sp-maharajganj-news-gkp3871233136","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द गिरफ्तार करें मुख्य आरोपित को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द गिरफ्तार करें मुख्य आरोपित को
विज्ञापन
जल्द गिरफ्तार करें मुख्य आरोपित को
खाते खुलवाकर धान बेचने का मामला : जांच टीम की बैठक में एसपी ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। खाते खुलवाकर धान बेचने और रकम हड़पने के मामले में मुख्य आरोपित शंभू गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने सख्त तेवर अपना लिया। बृहस्पतिवार शाम को सभी टीमों के प्रभारियों के साथ बैठक कर मुख्य आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की चेतावनी दे दी। कहा, मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पूरे प्रकरण पर संबंधित विभाग के अफसरों के साथ ही इस कार्य से जुड़े लोगों की नींद उड़ी हुई है। प्रशासन की ओर से गठित कमेटी भी अभी कोई निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। जरूरी अभिलेखों की जांच पड़ताल की जा रही है। लोगों का कहना है कि यह कैसी जांच है कि अब तक कोई परिणाम भी सामने नहीं आया।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पुलिस टीम को कड़ी चेतावनी दी गई है। सभी टीमों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। मुख्य आरोपित के बारे में अभी कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है। जल्द ही उसके गिरफ्तार होने की संभावना है।