{"_id":"60184e648ebc3e08b56fd38e","slug":"sp-maharajganj-news-gkp3831120136","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘देश को पूंजीपतियों के हाथ सौंपना चाहती है सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘देश को पूंजीपतियों के हाथ सौंपना चाहती है सरकार’
विज्ञापन

तहसील में नहीं मिली धरने की अनुमति, घर में ही लगा दी किसान पंचायत
सपा नेता और पूर्व विधायक ने घर में ही लगा दी किसान पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। किसानो की आंखों से बहते आंसुओं की परवाह न करने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का हक नहीं है। सरकार देश को पूंजीपतियों के हाथों को सौंपने की तैयारी में है। ये बातें किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को सपा के पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने अपने आवास पर आयोजित किसान पंचायत में कही।
तहसील में प्रस्तावित धरने की अनुमति प्रशासन से न मिलने के बाद उन्होंने अपने आवास पर किसान पंचायत लर्गाई। इस दौरान राज्यपाल के नाम चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम राजेश जायसवाल को सौंपा गया।
पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान किसानों की हुई मौत पर सरकार गलत बयान दे रही है। जिसको पूरा देश देख रहा है। किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा कि कृषि कानून लाकर किसानों को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी देश के किसानों के साथ खड़ी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य गंगा यादव, मदन गोपाल यादव, डॉ. रामनरायण चौरसिया, गौरी शंकर मालवीय, सतीश यादव, अशोक यादव, शफीक अहमद ने भी संबोधित किया। इस दौरान रविंद्र मिश्रा, शाश्वत मणि, प्रकाश जायसवाल, डब्लू उपाध्याय, प्रभाकर उपाध्याय, दिलीप शुक्ला, देवेंद्र पांडेय, शेषमणि यादव, रामलौट चौरसिया व राजेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस का रहा कड़ा पहरा
फरेंदा। पूर्व विधायक विनोद तिवारी को धरने के लिए प्रशासन द्वारा इजाजत न मिलने पर तहसील में प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा बदलते हुए पूर्व विधायक के आवास पर ही किसान पंचायत लगाई गई। यहां सीओ अशोक कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक फरेंदा गिरिजेश उपाध्याय, थानाध्यक्ष पुरंदरपुर आशुतोष सिंह, थानाध्यक्ष बृजमनगंज कमलेश सिंह व कोल्हुई थाने की पुलिस मौजूद रही।