फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP held eight seats for Blok pramukh

आठ सीटों पर सपा काबिज

Mon, 08 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Mon, 08 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
 ब्लॉक प्रमुख की 12 सीटों में से आठ पर सपा ने कब्जा जमाया है। शेष चार सीटों पर कड़े मुकाबला में निर्दल प्रत्याशियों को विजय मिली है। विजेताओं को संबधित ब्लॉक के आरओ ने प्रमाण पत्र दिया। इनमें चार सपा प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध हो चुके हैं।
विज्ञापन


 जीतने वालों में सदर से सपा विधायक सुदामा प्रसाद के पुत्र और पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय के भतीजे भी शामिल हैं। हारने वालों में सिसवा के सपा विधायक शिवेंद्र सिंह के बड़े भाई शामिल हैं। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में रविवार को सुबह 11 बजे से आठ ब्लॉकों पर पुलिस बल की मौजूदगी में मतदान शुरू हुआ। कई ब्लॉक केंद्रों पर दोपहर एक बजे तक मतदान पूरा हो गया था। तीन बजे से मतदान गणना शुरू हुई। आधा घंटे बाद ही चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए।
विज्ञापन


 सबसे पहले धानी ब्लॉक का परिणाम आया। यहां कुल 33 वोटर थे। जिसमें सपा प्रत्याशी महबूब अली को 23 और देवेंद्र मोहन चौधरी को नौ वोट मिले। एक वोट अवैध था। परतावल ब्लॉक में सपा प्रत्याशी हरिशंकर वर्मा को 71 मत और प्रतिद्वंद्वी धीरज यादव को 40 वोट मिले। यहां दो वोट अवैध थे। बृजमनगंज में कुल 99 वोटर थे। जिसमें भाजपा से जुड़ी तारा देवी को 65 वोट और सपा प्रत्याशी जईता देवी को 37 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक वोट अवैध घोषित हुआ। सदर ब्लॉक में कुल 104 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। सपा प्रत्याशी किरन गुप्ता को 57 वोट और निर्दल प्रत्याशी गजल आफाक को 47 वोट मिले। गजल आफाक सपा महासचिव रहे आफाक खान की पत्नी हैं। फरेंदा ब्लॉक चुनाव में सपा प्रत्याशी उर्मिला चौधरी को हार का मुंह देखना पड़ा। यहां रामप्रकाश सिंह को 68 वोट मिले जबकि उर्मिला चौधरी को 26 वोट मिले।

नौतनवा ब्लॉक में सपा प्रत्याशी सावित्री देवी को 68 और विन्द्रावती को 53 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी शैल जायसवाल को एक भी मत नहीं मिला। लक्ष्मीपुर ब्लॉक में सतीश पांडेय को विजय मिली। सतीश पांडेय पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय के भतीजे हैं। यहां सपा प्रत्याशी तजेंद्र पाल सिंह को 35 वोट मिला। एक वोट अवैध पड़ा। सिसवां ब्लॉक में सपा प्रत्याशी कैप्टन मानवेंद्र सिंह को हार का मुंह देखना पड़ा।

 मानवेंद्र सिंह सिसवा सपा विधायक शिवेंद्र सिंह के बड़े भाई हैं। यहां निर्दल प्रत्याशी उदयप्रताप सिंह को विजय मिली। उदय प्रताप सिंह को 55 मत तथा सपा प्रत्याशी मानवेंद्र को 45 वोट तथा अभिषेक सिंह को एक वोट मिला। पनियरा में सपा प्रत्याशी चंदा जायसवाल, घुघली में सपा प्रत्याशी संजय प्रसाद, निचलौल में सपा की आभा यादव और मिठौरा ब्लॉक में सपा से ही रामनिवास यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।


 जीतने वालों में घुघली ब्लॉक से संजय प्रसाद सपा सदर विधायक सुदामा प्रसाद के पुत्र हैं। सभी जीते प्रत्याशियों को आरओ ने प्रमाण पत्र दिया। डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान शांति पूर्ण संपन्न हो गया। जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed