फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP celebrated the birth anniversary of Dr. Ram Manohar Lohia

Maharajganj News: सपा ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की मनाई जयंती

Tue, 24 Mar 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
SP celebrated the birth anniversary of Dr. Ram Manohar Lohia
सपा कार्यालय पर मनाई गई डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती
विज्ञापन

महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रखर नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव उर्फ लाला यादव ने की।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरनाथ यादव ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया एक राजनीतिज्ञ नहीं थे बल्कि वे एक दूरदर्शी चिंतक, समाज सुधारक और समाजवाद के सच्चे प्रणेता थे। उन्होंने पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए जीवनभर संघर्ष किया। लोहिया के विचार आज भी समाजवादी आंदोलन को दिशा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन




कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, पूर्व जिला अध्यक्ष भाई रामलाल यादव, बिंद्रेश कनौजिया, छात्र सभा जिला अध्यक्ष कुंवर यज्ञदत्त पासवान, मक्खू प्रसाद, विजय यादव और विजय जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने लोहिया के सामाजिक न्याय, भाषाई समानता, जाति उन्मूलन और विकेंद्रीकरण जैसे सिद्धांतों पर प्रकाश डाला तथा वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में इन विचारों की प्रासंगिकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राज मंगल गौंड़ के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारणकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान गीता रत्ना पासवान, समसूल हुदा खान, राहुल पांडेय, वसीम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed