फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sons murder father

महाराजगंज: कुल्हाड़ी से वार कर बेटों ने की पिता की हत्या

Fri, 10 Feb 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 10 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
sons murder father

विज्ञापन
पिता के दूसरी शादी करने से नाराज रहते थे बेटे
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कसमरिया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चौक बाजार (महराजगंज)। कसमरिया गांव में पिता की दूसरी शादी से नाराज दो बेटों ने बुधवार रात कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद से दोनों फरार हैं। केस दर्ज कर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। मृतक के घर पर सन्नाटा पसरा है। गांव के लोग घटना से स्तब्ध हैं।
पुलिस के अनुसार, कसमरिया गांव निवासी इसराइल (55) भोजन करके घर में सोए थे। इसराइल का बेटा रफीक बाहर शटर में ताला बंद कर सोने चला गया। रात में जरूरत पड़ने पर रफीक की सौतेली मां राबिया ने ताला खोलने के लिए चाबी मांगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। रफीक ने चाबी देने से मना किया। इस पर छीना-झपटी होने लगी। इसी बीच उसका रफीक का भाई सलीम भी आ गया। दोनों ने मिलकर सौतेली मां को धक्का दे दिया।
विज्ञापन

राबिया ने बताया कि शोरगुल सुनकर पिता इसराइल समझाने आए तो दोनों बेटे उन पर टूट पड़े। कुल्हाड़ी और रॉड से पीटकर लहूलुहान कर दिया। पिता को मरणासन्न छोड़कर दोनों घर से फरार हो गए। इसराइल को खून से लथपथ देखा तो चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हो गए। पड़ोसियों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल इसराइल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इस पर राबिया ने पति को महराजगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। दो घंटे इलाज चलने के बाद इसराइल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि हमले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और रॉड को मौके से बरामद कर लिया गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्यारोपी दोनों बेटों पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed