फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sonoli Border - Arresting Foregin Civilian

सोनौली सीमा से अक्सर पकड़ में आ जाते विदेशी नागरिक

Sat, 18 Jun 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sonoli Border - Arresting Foregin Civilian
सोनौली सीमा से अक्सर पकड़ में आ जाते हैं विदेशी नागरिक
विज्ञापन

महराजगंज। भारत-नेपाल से लगी सीमा सोनौली से विदेशी नागरिक, घुसपैठ करने के दौरान अक्सर पकड़ में आ जाते हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर से इनका बच पाना मुश्किल होता है। विदेशी नागरिकों के गिरफ्तारी के आंकड़े बयां कर रहे हैं कि सुरक्षा कर्मियों की विशेष चौकसी है। बीते 16 जून शाम को अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार उसे चालान कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, नौ जुलाई 2020 को रोमानिया के नागरिक मुंटीनू आयोनट ड्राइबोस को सोनौली कोतवाली क्षेत्र के तिलहवा गांव के पास गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 22 अगस्त 2020 को चीनी नागरिक शेन ली हुबेई को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 18 अक्तूबर 2020 को फिलिस्तीन के नागरिक अवनी मोहम्मद हसन को गिरफ्तार किया गया। 17 जनवरी 2020 को आस्ट्रिया के नागरिक गरनोट केटजर को फर्जी कागजात के आधार पर प्रवेश करते गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

11 दिसंबर 2021 को भारत में प्रवेश कर रहे चीनी नागरिक जी यांग शी को आव्रजन अधिकारियों ने बिना वीजा भारत प्रवेश करने से रोका और नेपाल वापस कर दिया। 20 फरवरी 2022 को फर्जी वीजा के साथ रूसी दंपती स्वेटलाना फैडेरोवा व रुसाना सुल्तानोवा को नेपाल प्रवेश करने से पहले पकड़ लिया गया। 16 जून 2022 को अमेरिकी नागरिक स्कोट बॉयड क्नॉक्स को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस समय-समय पर एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त कर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष नजर रखती है। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है।
-डीके उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी, नौतनवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed