{"_id":"67ed97a55703906f4a0a7c11","slug":"sonali-highway-was-jammed-for-one-and-a-half-hours-due-to-a-truck-breakdown-maharajganj-news-c-206-1-go11002-146058-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रक खराब होने से डेढ़ घंटे जाम रहा सोनाैली हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रक खराब होने से डेढ़ घंटे जाम रहा सोनाैली हाईवे
Thu, 03 Apr 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग के संपतिहा चौराहा स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पश्चिमी सर्विस लेन पर बुधवार को सुबह 7:30 बजे एक ट्रक खराब हो गया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने किसी तरह से जाम खुलावाया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सर्विस लाइन संकरा होने के चलते बीचों-बीच ट्रक खराब होने के कारण हाईवे का रास्ता अवरुद्ध हो गया। ऐसे में सिर्फ पूर्वी सर्विस लेन पर दोनों तरफ से आने-जाने से दिक्क्तें खड़ी हो गईं।
सर्विस लेन सकरा होने के नाते आमने सामने से आने वाले बड़े वाहन क्रॉस होने में फंस रहे थे। नतीजतन देर तक जाम लगा था। चौकी इंचार्ज विजय कुमार यादव ने कहा कि पश्चिमी सर्विस लेन पर ट्रक खराब होने से पूर्वी लेन होकर आने जाने वालों का लोड बढ़ गया। वहीं मार्ग संकरा होने के बार-बार जाम की समस्या उत्पन्न होती रही।