{"_id":"69a5e75edea32dd88803869b","slug":"son-trapped-in-gulf-countryhow-will-he-throw-abir-gulal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1014-172628-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खाड़ी देश में फंसे लाल...कैसे उड़ाएंगे अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खाड़ी देश में फंसे लाल...कैसे उड़ाएंगे अबीर-गुलाल
विज्ञापन
महराजगंज/परसामलिक। ईरान-इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध ने भारतीयों की धड़कने तेज कर दी हैं। महराजगंज जिले के कई लोग खाड़ी देशों में फंसे हैं। वह हर पल डर के साए में जी रहे हैं। वहां के हालात सुनकर परिजन भी परेशान हो गए हैं। उनमें जो रमजान और होली का उल्लास था वह फीका पड़ गया है। खाड़ी देश में नौतनवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर टोला गंगापुर निवासी सूरजलाल यादव व परसामलिक थाना क्षेत्र के महरी निवासी अखिलेश पासवान, सिसवा बाजार के गोपाल नगर निवासी मोहम्मद असद दुबई में फंसे हैं।
नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर टोला गंगापुर निवासी सूरजलाल यादव 18 माह से दुबई में एक फाइव स्टार होटल में इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में काम करते हैं। सूरजलाल ने बताया कि जिस होटल में काम कर रहा था। उसी होटल के मालिक ने उन्हें एक सुरक्षित स्थान पर रखा है। होटल से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर बमबारी हो रही है, जिससे बहुत डर लग रहा है। सूरज के बड़े भाई बाबूलाल यादव ने बताया कि रविवार को बात हुई थी। वह बहुत ही डरा व सहमा है। वहां के हालत सुनकर बहुत डर लग रहा है। भगवान से यही प्रार्थना है कि जल्द वहां के हालात सामान्य हो जाए। वहीं उनकी मां इसरावती भी चिंतित हो गई हैं।
परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरी निवासी अखिलेश पासवान लगभग 18 महीने से खाड़ी देश के बहरीन में एक निजी कंपनी एल्यूमीनियम में काम कर रहे हैं। जिस कंपनी में काम करते थे वह बम से ध्वस्त कर दिया गया। कंपनी में काम करने वाले मजदूर अपने कमरे में रह रहे हैं, जिससे वह बमबारी में किसी तरह दहशत में रह रहा है। अखिलेश पासवान ने कहा कि चार दिन से अपने रूम में हैं। खाने-पीने के लिए काफी दिक्कत हो रही है। कंपनी मालिक खाने-पीने पर ध्यान नहीं दे रहा, जिससे हमें बहुत परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन
अखिलेश के पिता नारायण ने बताया कि बेटे से बात हुई थी वहां के हालात सुनकर मन बहुत घबरा रहा है। बेटे को खाने-पीने की दिक्कत हो रही है। माता किसलावती ने कहा कि बेटा ठीक है। वहां से वह जल्द घर आ जाए भगवान से यही प्रार्थना है। वहां के हालात ठीक नहीं है। होली भी मनाने का मन नहीं कर रहा है।
जावेद की खैरियत के लिए दुआ कर रहा परिवार
सिसवा बाजार। कस्बे के गोपाल नगर निवासी मोहम्मद असद के पुत्र जावेद 12 साल से दुबई के एक कंपनी में कार्यरत हैं पर अमेरिका इजराइल व ईरान से युद्ध छिड़ने के कारण दुबई में ईरानी बमबारी की सूचना से उनके परिवार के लोग चिंतित है। रमजान के महीने में दुआ कर रहे हैं कि जावेद की सकुशल घर वापसी हो जाए। जावेद अहमद के बड़े भाई सलीम अहमद ने बताया कि मीडिया के माध्यम से युद्ध की जानकारी मिली है तब से चिंता बढ़ गई है। मेरा भाई खैरियत से रहे यही हम सब लोग दुआ कर रहे हैं। ऐसे माहौल में सरकार को चाहिए की जितने लोग खाड़ी देशों में नौकरी कर रहे हैं उनकी सुरक्षित भारत वापसी कराने की प्रबंध करे। वहीं उनकी माता रुखशाना का कहना है कि जब से दुबई की हालात की जानकारी हुई तबसे दिन का चैन रातों की नींद उड़ गई है। रमजान के महीने में पूरा परिवार जावेद की सलामती की दुआ कर रहा है। जावेद ने दूरभाष पर बताया कि वह बुर्ज खलीफा से मात्र 30 किलोमीटर की दूरी पर अजमान सिटी के इवान होटल हॉस्पिटलिटी ग्रुप में लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जावेद ने बताया कि बंदरगाहों पर बमबारी चल रही है। स्कूल छोड़कर सारे कार्य सुचारु रूप से जारी है। एयर स्पेस पूरी तरह बंद कर दिया गया है जिससे सबसे व्यस्ततम दुबई एयरपोर्ट से सारी उड़ाने रद्द हो गई हैं। भारत और दुबई सरकार एडवाइजरी जारी कर सभी को सुरक्षित रहने को बोला जा रहा है। जावेद की पत्नी साजिया नैय्यर का कहना है कि दुबई की खबर सुनने के बाद मन में डर बैठ गया। पूरा परिवार दहशत में है। मेरा मासूम बेटा मोहम्मद ज्यान बार-बार पूछा रहा है अब्बू कब घर आएंगे। संवाद