{"_id":"6543faa8931f2d49760186cb","slug":"son-and-associate-accused-of-culpable-homicide-not-arrested-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8870-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैर इरादतन हत्यारोपी बेटे और सहयोगी की नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैर इरादतन हत्यारोपी बेटे और सहयोगी की नहीं हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन
बेटे द्वारा मारपीट से नाराज पिता ने कुछ दिन बाद एक एकड़ जमीन अपनी छोटी बहु के नाम लिख दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के बड़हरा चरगहां मे बुधवार को रमैता घाट के पास मिली सुक्खल के शव के मामले में मृतक के बड़े बेटा और उस के दो सहयोगी सहित तीन पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हत्या का कारण जमीनी विवाद है। बृहस्पतिवार देर शाम तक पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा और पास के घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। छोटी बहु ने जेठ पर हत्या का आरोप लगाया है।
कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना अंतर्गत ग्राम धरनीपट्टी निवासी सुक्खल कुशवाहा के संदिग्ध परिस्थितियों मे शव मिलने के मामले में मृतक के बड़े बेटे श्रीराम कुशवाहा निवासी धरनीपट्टी थाना हनुमानगंज और उसके दो सहयोगी अवधेश व छोटेलाल निवासी ग्राम चतुरछपरा थाना खड्डा जनपद कुशीनगर के खिलाफ कोठीभार पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के छोटी बहु संध्या का कहना है कि उसके ससुर की हत्या उसके जेठ ने की है।
सुक्खल के दो बेटे हैं। छोटा बेटा देवेंद्र और बहु अपने पिता का सेवा करते थे। बड़े बेटे से पिता का अक्सर विवाद होता था। पिछले वर्ष अक्तूबर महीने में श्रीराम ने पिता को मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसका मामला थाना हनुमानगंज में दर्ज है। बेटे द्वारा मारपीट से नाराज पिता ने कुछ दिन बाद एक एकड़ जमीन अपनी छोटी बहु के नाम लिख दिया जिससे श्रीराम और भड़क गया और गांव के पंचायत मे पिता को जान से मार देने की धमकी दी थी और सुक्खल का कहीं आते जाते मौके का तलाश करता था।
विज्ञापन
इधर छोटी बहु के भाई प्रेम के दुर्घटना में गंभीर रूप घायल होने पर सुक्खल अपनी बहु के साथ बड़हरा चरगहां देखने आए और दूसरे दिन सुबह आठ बजे अपने स्कूटी से घऱ जाने के लिए निकले थे। उनका शव और स्कूटी लावारिश हालत में रमैता घाट के पास मिला था। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।