फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Somewhere waiting for the doctor, somewhere the pharmacist did the treatment

Maharajganj News: कहीं डॉक्टर का इंतजार तो कहीं फार्मासिस्ट ने किया इलाज

Mon, 04 Sep 2023 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Somewhere waiting for the doctor, somewhere the pharmacist did the treatment
कहीं डॉक्टर का इंतजार तो कहीं फार्मासिस्ट ने किया इलाज
मौसमी बीमारी से पीड़ित ज्यादातर मरीज आए, जैसे तैसे दवा देकर भेजा गया घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉक्टरों के समय से नहीं पहुंचने के कारण इलाज कराने में लोगों को परेशानी हुई। कहीं डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा तो कहीं फार्मासिस्ट से इलाज कराने के बाद लोग घर लौटे। मेले में मौसमी बीमारी से पीड़ित ज्यादातर मरीज आए। उनको किसी तरह से दवा देकर घर भेज दिया गया।
पनियरा क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौलागंज, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर, नया प्राथमिक स्वास्थ्य गांगी बाजार की पड़ताल में तमाम खामियां नजर आईं। रविवार सुबह 11:20 बजे नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौलागंज में आरोग्य मेले में डाॅ. बीके यादव का मरीज अस्पताल परिसर में बैठकर इंतजार कर रहे थे। लोगों को पता चला कि वह नहीं आएंगे तो घर चले गए। फार्मासिस्ट दीनानाथ पटवा मरीजों को दवा दे रहे थे। ज्ञानती, सावित्री ने बताया कि डॉक्टर साहब नहीं आए तो जो दवा मिली, उसे लिया गया। मरीज मनिकुन निशा ने बताया कि चर्म रोग संबंधित परेशानी है। यहां कोई डॉक्टर नहीं हैं तो काउंटर से दवा लेकर घर जा रहा हूं।
विज्ञापन

रीना देवी ने कहा कि मेरे बेटे शिवम, राम मिलन, नीरज को खुजली है। लोशन नहीं मिला है। इसरावती ने बताया कि सांस फूलने की बीमारी है। ठीक नहीं हो रही है। जिला अस्पताल जाने के लिए कहा गया है। दोपहर 12:15 बजे न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गांगी बाजार में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अधिदेव कश्यप मरीजों का इलाज कर रहे थे। डॉ. विजय नाथ तिवारी, फार्मासिस्ट वीरेंद्र सहानी,वार्ड व्याय राधेश्याम मौजूद मिले। डॉ. अधिदेव कश्यप ने बताया कि सुनीता को बुखार, आरती को गैस की समस्या थी। सभी मरीजों को दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन





दोपहर 1:05 बजे नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय बसडिला के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आशीष त्रिपाठी मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वैभव प्रबल ट्रेनिंग में हैं। फार्मासिस्ट दिलीप अग्रहरि कुछ समय के लिए अस्पताल पर आए थे। कुछ देर बाद वह घर चले गए। धनेसरा देवी ने कहा कि त्वचा संबंधित समस्या है। एक क्रीम व कुछ दवा मिली।

---------------------------
सभी न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डाॅक्टरों की ड्यूटी लगी थी। जो डाॅक्टर अस्पताल पर नहीं पहुंचे हैं, उसकी जांच पड़ताल कराई जाएगी। लापरवाही मिलेगी तो रिपोर्ट मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजी जाएगी।
डॉ. अशोक कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पनियरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed