{"_id":"65c29a2290e264be2405eeea","slug":"somewhere-the-land-was-not-given-after-taking-30-lakhs-and-somewhere-it-was-written-while-drunk-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115264-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कहीं 30 लाख लेकर नहीं दी जमीन तो कहीं नशे में लिखवा ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कहीं 30 लाख लेकर नहीं दी जमीन तो कहीं नशे में लिखवा ली
Wed, 07 Feb 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 30 लाख हड़प लिए। जबकि चौक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को शराब पिलाकर जमीन लिखवा ली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आठ नामजद समेत 10 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
गोरखपुर निवासी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने भिटौली थाना में तहरीर देकर कहा कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छातीराम गांव निवासी सरीफुन निशा ने अपनी जमीन बेचने के एवज में फरवरी 2022 में 30 लाख रुपये बयाना के तौर पर चेक के माध्यम से ले ली। फरवरी 2023 में जमीन रजिस्ट्री करने की बात पक्की हुई। इसकी लिखित नोटरी भी बना लेकिन एक साल बीतने के बाद सरीफुन ने बैनामा करने से मना कर दिया। दिसंबर में ब्याज व तीस लाख रुपये वापस करने पर दोनों पक्षों में रजामंदी बनी। दिसंबर माह बीतने के बाद भी रकम नहीं मिलने पर सरीफुन निशा के धर्मपुर चौराहे के पास पचरुखिया गांव में उसके ईंट भट्टे पर रकम की मांग करने गया तो वहां उसके पति आजिद अली, बेटा अब्दुल व दो अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी। भिटौली थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
इधर, चौक नगर पंचायत के कटैया निवासी आशिक अली ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसका मित्र रोहित, नंदकिशोर, मोनू तथा चैनपुर निवासी अनिल ने एक साथ शराब पी। जब आशिक को नशा चढ़ा तो आरोपी महराजगंज तहसील लेकर गए तथा धोखे से दो डिस्मिल जमीन का बैनामा करा लिया। नशा उतरने के बाद दूसरे दिन जब तहसील जाकर पता किया तो वहां बताया गया कि जमीन का बैनामा रोहित की पत्नी पूजा के नाम से हुआ है। बैंक जाकर पता किया तो मेरे खाते में रकम ही नहीं आई थी। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने धोखाधड़ी करने के मामले में पांच आरोपियों पर केस दर्ज करने की पुष्टि की। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में संबंधित थानों में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।