फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Somewhere on the path of employee movement, somewhere there is anger among the councilors.

Maharajganj News: कहीं कर्मचारी आंदोलन की राह पर तो कहीं सभासदों में आक्रोश

Sat, 15 Jun 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Somewhere on the path of employee movement, somewhere there is anger among the councilors.
बागापार में प्रदर्शन करते सभासद। 
महराजगंज। जिले की दो नगर पंचायत में आंदोलन की आग सुलग रही है। नगर पंचायत फरेंदा में कर्मचारी आंदोलन की राह पर हैं तो चौक बाजार नगर पंचायत में सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इनकी अगल-अलग मांगें हैं। फरेंदा में कर्मियों और नगर पंचायत प्रशासन के बीच अब तक समन्वय नहीं बन सका है। यहीं हाल चौक बाजार में सभासदों का है।
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत आनंदनगर में नगर पंचायत के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। पांच दिनों से कर्मचारियों के हड़ताल से नगर की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। नगर में गंदगी का अंबार लगा है। कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम नवीन कुमार ने नगर के लोगों की सुविधा के लिए बृजमनगंज नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को बुलाकर नगर की सफाई कराई। कर्मचारी वेतन की मांग को लेकर अड़े हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमरजीत के नेतृत्व में वरिष्ठ लिपिक वेदप्रकाश गुप्ता, टंकण लिपिक धीरेंद्र श्रीवास्तव, हमीदुल्लाह, विजय, बहरईची, सैयद अली, विनोद, अंजू देवी सहित तमाम कर्मचारी नगर पंचायत कार्यालय पर एकत्र होकर वेतन न मिलने से नाराज होकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। कर्मचारी नगर अध्यक्ष के कार्यों से असंतुष्ट हैं। अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि फरवरी माह से ईओ व नगर अध्यक्ष के बीच विवाद चल रहा है। पांच माह से वेतन नहीं मिला है। इस दौरान मुन्नी, उर्मिला, पूनम, रंजू देवी, कन्हई, विजय, इंद्रजीत, प्रेमा देवी मौजूद रहीं।

सभासदों का धरना दूसरे दिन भी जारी
बागापार। आठ सूत्री मांगों को लेकर नगर पंचायत चौक के सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर पंचायत प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आक्रोशित सभासद धरना-प्रदर्शन पर बैठे हैं। उनका धरना शुक्रवार को भी जारी रहा।

धरने पर बैठे सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यालय पर आकर नहीं बैठतीं। उनके कार्यालय न आने से तमाम कार्यों का संचालन ठप हो गया है। हम लोग चाहते हैं कि वह कार्यालय पर आकर बैठें, जिससे जनता की समस्याओं का निदान हो सके और विकास कार्यों का संचालन सुचार रूप से हो सके। प्रदर्शन के दौरान त्रिभुवन गुप्ता, नरोत्तम प्रसाद, विजय, प्रियंका वर्मा, रीना पांडेय, नेहा यादव, हरिलाल, रंजू देवी, आशीष साहनी मौजूद रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय कुमार ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। नगर पंचायत के विकास के लिए बोर्ड पूरी तरह से कार्य कर रहा है। कुछ लोग जान बूझकर यह आरोप लगा रहे हैं। उपजिलाधिकारी/प्रभारी ईओ शैलेंद्र गौतम ने कि धरने पर बैठे सभासदों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं मांगों का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed