फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Somewhere fast and some slow rain

कहीं तेज तो कहीं धीमी हुई बारिश

Sun, 20 Jun 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Somewhere fast and some slow rain
सक्सेना चौराहे पर हल्की बरसात से बचने के लिए छाता लेकर जातीं महिला पुलिस कर्मी। - फोटो : MAHARAJGANJ
कहीं तेज तो कहीं धीमी हुई बारिश
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में रुक-रुक कर बारिश होने का क्रम जारी है। कभी तेज बारिश हो रही है तो कभी धीमी। बारिश की वजह से किसानों के चेहरे खिले हैं, मगर उन्हें डर सता रहा है कि कहीं अधिक बारिश न हो। क्योंकि अधिक बारिश हुई तो रोपी गई फसल के खराब होने की आशंका बढ़ जाएगी।

जिले में इस सप्ताह में हुई बारिश की वजह से लोगों को काफी राहत मिली है। शनिवार रात से रविवार को दिन में जिले के पनियरा, परतावल, धानी, फरेंदा, बृजमनगंज आदि जगहों पर जहां तेज बारिश हुई है। महराजगंज, घुघली, सिसवा, निचलौल, ठूठीबारी, नौतनवा आदि जगहों पर रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हुई है। अब किसानों को यह डर सता रहा है कि कहीं अधिक बारिश हो गई तो उनके द्वारा रोपी गई धान की फसल बर्बाद न हो जाए। किसान शेषनाथ ने कहा कि अब यदि अधिक बारिश हुई तो रोपाई खराब होने का डर रहेगा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। उमस बढ़ने की संभावना है। हवा की गति मध्यम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed